Saturday, 23 June 2018

सरकारी स्कूल ( राधा तिवारी " राधेगोपाल " )




सरकारी स्कूल
Image result for सरकारी  स्कूल

अच्छा शिक्षक है वही, जिसे विषय का ज्ञान।

अध्यापक का कीजिए, सबसे ज्यादा मान।।

उस शिक्षक को ही सदा, बच्चे करते याद ।
जो बच्चों में डालते , हैं पुख्ता बुनियाद ।।

मान और सम्मान तो, सदा चाहते लोग ।
जिसको पाने के लिए, करना पड़ता योग।।

सरकारी स्कूल पर, है मुझको अभिमान।

इसके बच्चों को सदा, मिलता है सम्मान।।

शिक्षक तो होते सदा , हैं समाज के अंग । 

बच्चों से उनको मिले, पढ़ने के सब ढंग।।

सरकारी फरमान से,  शिक्षक हैं हलकान।


शिक्षक को होती सदा, शिष्यों की पहचान।।

No comments:

Post a Comment