Tuesday 14 August 2018

देश गीत" देश हमारा भारत प्यारा " (राधा तिवारी" राधेगोपाल ")

 देश हमारा भारत प्यारा
Image result for desh hamara bharat pyara
 देश हमारा भारत प्यारा हम इसकी संतान है
तीन रंग का प्यारा झंडा ही इसकी पहचान है
 केसरिया रंग शक्ति देताश्वेत शांति प्रतीक है
हरियाली खेतों की इसमें चलना मत विपरीत हैं
 पुरुष यहां के धीर वीर और नारी सभी महान है
तीन रंग का प्यारा झंडा ही इस की पहचान है
 चले पहन के रंग बसंती चोला इसके लाल हैं
 आज़ादी के लिए लड़े जो वो भारत के लाल है
 शीश दिया पर नहीं झुकाया इसके आगे सिर अपना
 गोरों को यूं भगा दिया जो देख  पाए फिर सपना
शक्तिशाली है वीर यहां के क्यों इस से अनजान है
 तीन रंग का प्यार झंडा ही इसकी पहचान है
 वेद पुराण बाइबिल गीता का जिसने भी स्वाद चखा
 शिवा सुभाष वीर रत्नों ने ही तो इसका मान रखा
 हिंदू मुस्लिम सिख इसाई रहते जैसे एक है
 धर्म कर्म और रीत रिवाज भी लगते सबको नेक है
 विश्व पटल पर आज देख लो प्यारा हिंदुस्तान है
 तीन रंग का प्यारा झंडा ही इसकी पहचान है-
-

No comments:

Post a Comment