Tuesday, 23 October 2018

दोहे "माता के दोहे"( राधा तिवारी "राधेगोपाल " )


माता के दोहे
Image result for माँ दुर्गा के नौ रूप फोटो
 माता के नव रूप का ,राधा करे बखान ।
माता हमको दीजिए , रिद्धि सिद्धि का दान।।

 मां की सेवा में रहे ,हम सब ही तल्लीन ।
कृपा अगर हो मातु की, रहे न कोई दीन।।

 शैल सुता हे मात तुम, मुझको दो वरदान ।
मन से मैं करती रहूं ,माता का गुणगान ।।

माता सारे जगत को, देती सुख भरपूर।
 सब की झोली को भरे, दुख कर देती दूर।।

 राधे तुमको बुला रही, आओ मेरे द्वार ।
दया करो जगदंबिके, रखो सुखी परिवार ।।

होती है आखीर में सच्चाई की जीत।
 धर्म सिखाता है यही, हो आपस में प्रीत।।

No comments:

Post a Comment