Saturday 18 May 2019

दोहे, " त्रिफला " ( राधा तिवारी " राधेगोपाल ")


त्रिफला 
Image result for त्रिफला
दिव्य औषधि त्रिफला, सेवन कर इंसान।
 उपयोगी यह है बहुत, रोग निरोधक जान।।

 रोज त्रीफला खाइए, दूर करेगा रोग।
 तन की व्याधि दूर कर, रखता हमें निरोग।।

 उठते ही कर लीजिए, त्रिफला जल का पान।
 रोग सभी मिट जाएंगे, मेरा कहना मान।।

 हरड़ बहेड़ा आंवला, त्रिफला के हैं तत्व।
 जीवन में होता बहुत, इसका बहुत महत्व।।

 उपयोगी यह है बहुत, करता दूर विकार।
 रोग मिटे तन से सभी, हो जीवन साकार।।

 राधे करती कामना, रहना सभी निरोग।
 जीवन के दो चार दिन, आप लीजिए भोग।।


2 comments:

  1. आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा कल सोमवार (20-05-2019) को "चलो केदार-बदरी" (चर्चा अंक- 3341) पर भी होगी।
    --
    सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।
    --
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    ReplyDelete
  2. सार्थक रचना

    ReplyDelete