Saturday, 19 May 2018

इंतजार(राधा तिवारी " राधेगोपाल")




 इंतजार


दिल के फासलों को दूर करना ही पड़ेगा l 
कुछ हमें कुछ तुम्हें चलना ही पड़ेगा l l 

 काम कोई भी मुश्किल नहीं इस जहान में l 
कोशिशें करके संभलना ही पड़ेगा l l 

सूरज चंदा गगन में आते जाते रहेंगे l 
रौशनी के दिये को जलना ही पड़ेगा l l 

 इंतजार करते-करते थक गई मेरी आंखें l 
जीवन में जीना है तो बदलना ही पड़ेगा l l 

 गुमसुम सा हो कर बैठना अच्छा नहीं जग में l 
दुखी मन को भी राधे बहलना ही पड़ेगा l l 



No comments:

Post a Comment