Monday, 19 September 2022

राधा तिवारी राधेगोपाल , राधेगोपाल छंद


गुरुदेव परम पूज्य "संजय कौशिक विज्ञात जी" का आशीर्वाद 


राधेगोपाल छंद 

■ राधेगोपाल छंद का शिल्प विधान ■ 

वार्णिक छंद है जिसकी मापनी और गण निम्न प्रकार से रहेंगे यह दो पंक्ति और चार चरण का छंद है जिसमें 6,8 वर्ण पर यति रहेगी। सम चरण के तुकांत समान्त रहेंगे इस छंद में 11,14 मात्राओं का निर्धारण 6, 8 वर्णों में है किसी भी गुरु को लघु लिखने की छूट है इस छंद में लघु का स्थान सुनिश्चित है। लघु जहाँ है वहीं पर स्पष्ट आना चाहिए

222 212

222 212 12

मगण रगण

मगण रगण लघु गुरु (लगा)



: 
🙏



-




गुरुदेव संजय कौशिक  विज्ञात जी द्वारा बनाए गए 106 नूतन छंदों में एक छंद "राधेगोपाल छंद" हमे भी आशीर्वाद के रूप में मिला 
आप सदा अपनी छत्र छाया में रखें 
आप दीर्घायु रहें  




 

राधा तिवारी राधेगोपाल , ■ गोपाल छंद का शिल्प विधान ■

 




परम पूजनीय गुरुदेव जी द्वारा प्रदत "राधेगोपाल छंद की 14/ 14" की मापनी पर आधारित यह नया छंद *गोपाल छंद*
🙏

गोपाल छंद 

■ गोपाल छंद का शिल्प विधान ■ 

वार्णिक छंद है जिसकी मापनी और गण निम्न प्रकार से रहेंगे यह दो पंक्ति और चार चरण का छंद है जिसमें 8,8 वर्ण पर यति रहेगी। सम चरण के तुकांत समान्त रहेंगे इस छंद में 14,14 मात्राओं का निर्धारण 8, 8 वर्णों में है किसी भी गुरु को लघु लिखने की छूट है इस छंद में लघु का स्थान सुनिश्चित है। लघु जहाँ है वहीं पर स्पष्ट आना चाहिए

222 212 12

222 212 12

मगण रगण लघु गुरु (लगा)

मगण रगण लघु गुरु (लगा)

*गोपाल छंद का उदाहरण*

222 212 12
222 212 12

क्या क्या है जानता अभी, आजा कुछ तो मुझे बता।
मुश्किल के दौर में यहांँ, मेरी भी तो बता खता।।

श्वाँसे पावन लगी हमें, दौर अनोखा यहांँ मिला।
फल फूलों से लदे मिले, महका उपवन सदा खिला।।

पुरवाई जो यहांँ चली, जाकर रुकती कभी कहांँ।
राधा हरदम दिखा रही, खुशियों से ही भरा जहाँ।।

देना हमदम कभी नहीं, दुख गम हमने सहे नहीं।
सुनते गोपाल भी यही, मन की बातें  कहे कहीं।।

सुख की हरदम नदी बही, आकर देखो चलें वहीं।
गंगा के तट चलें चलो, दीपक अनगिन जलें कहीं।।

राधा तिवारी 
"राधेगोपाल"
एल टी अंग्रेजी अध्यापिका
 खटीमा,उधम सिंह नगर
 उत्तराखंड

राधा तिवारी "राधेगोपाल", "गीत" , कमल नयन



विषय गीत

कमल नयन छूकर कमल मंद मंद मुस्काती है
बैठ नदी के बीच कमल को देख अरे इठलाती है

 नई नवेली नार सोचती है मन में 
इतना सुंदर फूल बसा है नैनन में 
तितली तो रसपान इसी का करती है 
देख देख के नार आह ये भरती है।।

कोमल पंखुड़ियों को बैठी, चंद्रबदिनि सहलाती है।
बैठ नदी के बीच कमल को देख अरे इठलाती है।।

अपने सपनो को वह पंख लगा बैठी।
वह आकंठ उन्ही सपनो मे जा पैठी।।
तितली उसकी सखियाँ भौंरे मीत बने।
हृद स्पंदन स्वर उसके मृदु गीत बने।।

सुघर कामिनी मृग नयनी निज पिय को आज बुलाती है।।
बैठ नदी के बीच कमल को देख अरे इठलाती है।।

राधा तिवारी"राधेगोपाल" 
खटीमा 
उधम सिंह नगर 
उत्तराखंड


Saturday, 18 June 2022

राधा तिवारी ,"राधेगोपाल" , दोहे "राधे के अनमोल दोहे"

 


राधे के अनमोल दोहे 

लिखकर राजा राम का, पत्थर पर है नाम ।
सेतु बना कर कर रहे, हनुमत अपना काम।।

घर में सब रहने लगे, करने को आराम,
दिनचर्या तो थम गई ,मचा आज कुहराम।।

जंगल में जो आग थी, उस पर लगा विराम।
जला रहे थे आग जो,वो करते आराम।।

कहे बीमारी आप तो, हम कहते त्यौहार ।।
आप कहे संहार हैं, हम कहते संसार।।

शुद्ध हुआ वातावरण, शुद्ध नदी का नीर ।
सब अपने घर बंद हैं, पूछें किसकी पीर।।

बरछी ढाल कृपाण ले, करती सेना युद्ध।
श्रीराम रण  भूमि में  ,हुए कभी न क्रुद्ध।।


सड़कें सारी व्यस्त थी, करती थी जो शोर। 
वाहन सारे थम गए, वह भी हो गई बोर।।

कहते सब आजाद थे ,पहले हम और आप।
जीवों पर सब ने किया, देखो कितना पाप।।

शुद्ध हुआ वातावरण, ताजी चले समीर।
जीव जंतु की अब यहाँ, बदली है तकदीर।।

डरा रहा सबको यहाँ, जीवन पल पल आज। 
रोक रही है मौत तो, सबके अब तो काज।।

सुना रहे पक्षी सभी, मधुर मधुर संगीत।
भूल गए हैं आज तो, वो बिरहा के गीत।।

तितली भी इतरा रही ,जा फूलों के पास।
भँवरे भी करने लगे, अब कलियों की आस।।

जीव जंतु जग के सभी, घूम रहे हो मस्त।
इंसानों का सूर्य तो, होने लगा है अस्त।।



राधा तिवारी"राधेगोपाल" 
खटीमा 
उधम सिंह नगर 
उत्खेतराखंड 


राधा तिवारी "राधेगोपाल" , "छंद" , विमला छंद विधान ,"मन की पीड़ा"





 छंद

विषय - बिटिया
*विमला छंद विधान*
सगण मगण नगण लघु गुरु
११२  २२२  १११  १ २
११ वर्ण, १६ मात्रा
चार चरण, का छंद
दो दो चरण समतुकांत         

मन की पीड़ा

112 222 111 1 2
11 वर्ण 16 मात्रा

घर में बेटी जो पग रखती।
सबकी आभा भी नभ चढ़ती।
करती है वो बात विहँसती।
लगती जैसे खेल किलकती।

चिड़िया जैसी कूहुक  रहती। 
नदिया जैसी ही वह बहती। 
मन की पीड़ा को वह सहती।
मुँह से बातों को कम कहती ।

दिख जाती वो है नभ तल में।
दिखती जैसे ईश कमल में। 
सबको देती मान हृदय से।
रह जाती वो तो चुप भय से।

बढ़ती पाबंदी जब उस पे।
अड़ जाती है वो फिर पथ पे।
मन की सारी बात बिखरती।
फिर भी बेटी आप निखरती।


राधा तिवारी"राधेगोपाल" 
खटीमा 
उधम सिंह नगर 
उत्तराखंड







Saturday, 25 December 2021

राधा तिवारी , "राधेगोपाल" , "दोहे" , एक विदेशी रोग

 

एक विदेशी रोग

राज सभी पर कर रहा, एक विदेशी रोग।
डरे डरे से हैं सभी, सकल विश्व के लोग।।

राधे लो संकल्प को, रह लेना निज धाम।
रोग बड़ा गंभीर है, कोरोना है नाम।।

चूक अगर थोड़ी हुई , फैलेगा यह रोग।
हाथ मिलाना छोड़ दो, दूर रहो सब लोग।।

हाथ जोड़कर कीजिए, सबका ही सत्कार।
कोरोना करता नहीं ,इन पर कभी प्रहार ।।

साफ सफाई का रखो,, राधे हरदम ध्यान ।
हाथ मिलाने से करे ,कोरोना नुकसान ।।

हाथ सौंप दो ईश के, जीवन की पतवार।
आसानी से राधिका, हो जाओगे पार।।

डरो नहीं इस रोग से, हो जाओ तैयार।
रहो अकेले शान से, होगा इस पर वार ।।

घर पर ही सब बैठ कर, ले लो हरि का नाम ।
राधे ने सबको दिया, एक यही पैगाम ।।

घर में रहने से नहीं, लगता कोई पाप।
इससे तो घटता सदा, कोरोना का ताप ।।

करना है गर आपको, कोरोना को चूर।
कुछ दिन तो रहे लीजिए, अपनों से तुम दूर ।।

कोरोना के नाम से, आया कैसा रोग।
माता तुम भी ध्यान दो, डरते सारे लोग।।

गाँव घरों को आ रहे, हैं विदेश से लोग।
फिर क्यों अपने देश में ,रहे विदेशी रोग।।

Thursday, 23 December 2021

राधा तिवारी "राधेगोपाल" , दोहे , लेकर डंडा हाथ

 


लेकर डंडा हाथ
मिला तुम्हारा प्यार जब, भूली में संसार।
ईश्वर से कम है नहीं, सजन तुम्हारा प्यार।।

नैनो में काजल बसा, बिंदी सोहे भाल।
हाथ मुरलिया सज रही, गल बैजंती माल।।

साया बनकर राधिका ,चलती हरदम साथ।
कान्हा जी तुम भी चलो, ले हाथों में हाथ।।

दौलत हमको रोग से, बचा रही कब आज।
घर में ही बैठा दिया ,बंद किए सब काज।। 

बड़ा भयंकर वायरस, आया है श्रीमान।
बैठो सब निजधाम में, रहे सुरक्षित जान।।

हाथ मिलाने से बड़े ,संक्रमण का रोग।
हाथ जोड़कर कर रहे, नमस्कार सब लोग।।

जुटे हुए सब तंत्र है, जुटा राज दरबार ।
संकट के इस काल से, कैसे होंगे पार ।।

पुलिस प्रशासन बोलता, दे दो तुम भी साथ।
वरना हम सब हैं खड़े, लेकर डंडा हाथ।।

बंद सभी उद्योग हैं, बन्द सभी औजार। 
सरकारी सब तंत्र भी,होता जाता ज़ार।।