| देश भक्ति के गीत सेवा करने को वतन की आइए 
 देश भक्ति के गीत अब तो गाइए 
 रास आएगी उन्हें भी जिंदगी 
 घर गरीबों के बनाते जाइए 
 सत्य का पथ है कठिन सबको पता 
झूठ के रस्तों से बचना चाहिए 
 कलम मेरी उम्र भर चलती रहे 
 माँ  मुझे कुछ छंद देती जाइए 
 कह रही राधा सभी से बात ये 
 जिंदगी में गम सदा ही खाइए | 
 
 
देशभक्ति सर्वोपरि होनी ही चाहिए काश कि सभी समझ लेते है यह बात
ReplyDeleteबहुत अच्छी प्रस्तुति