Thursday 21 February 2019

दोहे, " भोले शंभू नाथ " ( राधा तिवारी "राधेगोपाल " )



भोले शंभू नाथ
Image result for bhole
 ईश्वर कर देते सदा, हर मुश्किल आसान।
 हरदम करना चाहिए, ईश्वर का गुणगान ।।

नियमित पूजा जाप से, होते देव प्रसन्न।
 सुख देते सबको यहाँ , कर देते संपन्न।।

 कृपा ईश की हो अगर, होंगे सब खुशहाल।
 कृपा हीन करते यहाँ , जग मैं बहुत बवाल।।

 जाना हो यदि आपको, माता के दरबार।
 करना सबके साथ में, माता की जय कार।।

 धूप दीप हो हाथ में, पुष्पांजलि हो साथ।
 भांग  धतूरा चाहते, भोले शंभू नाथ ।।

इस जग में हरदेव की, होती जयजयकार।
 मानव से करना यहाँ , आप मृदुल व्यवहार ।।

1 comment:

  1. आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल शुक्रवार (22-02-2019) को "नमन नामवर" (चर्चा अंक-3255) पर भी होगी।
    --
    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    --
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    ReplyDelete