Showing posts with label राधेगोपाल ). Show all posts
Showing posts with label राधेगोपाल ). Show all posts

Thursday, 12 March 2020

चौपाई छंद, "सरस्वती वंदना" (राधा तिवारी ,राधेगोपाल )

विषय  सरस्वती वंदना
 विधा  चौपाई छंद
Image result for सरस्वती फोटो
आज बसंत दिवस है आया
 बाग फूल बूटा इतराया
 तितली ने भी पँख फैलाए 
काले भँवरे भी उड़ आए

सूरज जब नभ में आएंगे 
धरा  पे किरणें बिखराएंगे
होगी चारों ओर खुशाली
 फूल तोड़ने आए माली

 सरस्वती की करो वंदना 
महकेगा सबका घर अँगना
 माता जी का ध्यान करेंगे।
उनके दुखड़े सदा हरेंगे

तुम स्वर की देवी कहलाती
 बजा के वीणा हमें सुनाती
 ज्ञान जिसे भी है मिल जाता 
वह फिर कभी नहीं गिर पाता

 धन्य धन्य हो मातु शारदे
 अज्ञानता से हमें तार दे
 राधे जपती नाम तुम्हारा
 तुम दे देना सदा सहारा