Showing posts with label राधे करेगी पूजा. Show all posts
Showing posts with label राधे करेगी पूजा. Show all posts

Friday, 25 May 2018

राधे करेगी पूजा (राधा तिवारी "राधेगोपाल ")


                                  राधे करेगी पूजा





 लाल इस वतन के, बलिदान हो रहे हैं ।
मिट्टी में दफन उनके ,एहसान हो रहे हैं ।।

फूलों का पथ न समझो, कांटों भरी डगर है ।
जो देश के लिए नित ,बलिदान हो रहे हैं ।।

यादों में रह गए हैं, मां बाप के सहारे ।
भारत के लाल कितने ,बलिदान हो रहे हैं ।।

बहनों ने बांधी राखी ,माँ ने तिलक लगाया ।
तन-मन लुटा के अपना ,बलिदान हो रहे हैं।।

 तुम लाज को बचाते, इस देश की जवानों ।
 टुकडे जिगर के लाखो, बलिदान हो रहे हैं ।।

थाली में दीप लेकर, राधे करेगी पूजा।
 मर कर अमर रहेंगे , जो बलिदान हो रहे हैं।।