मात- पिता को सदा लुभाती
है बेटी
थक कर जब आते हैं पापा घर अपने
हँस के उनका ताप मिटाती है बेटी
बीमार अगर माँ हो जाती कभी-कभी
शीघ्र चिकित्सालय ले जाती है बेटी
जन्म दिवस बेटी को सबके याद रहे
चुपके से घर-भर को खूब सजाती है बेटी
सबके दुख-सुख लगते उसको अपने से
हर दम दुख में धीर बँधाती है बेटी
भाई भाभी सबसे दिल से प्यार करें
नखरे अपने नहीं दिखाती है बेटी
मात पिता का जी अनमोल खजाना है
याद सदा रह-रहकर आती है बेटी
दूर चली जाए तो सूना घर लगता
माता-पिता को भूल न पाती है बेटी
|
Showing posts with label बेटी( राधा तिवारी "राधेगोपाल " ). Show all posts
Showing posts with label बेटी( राधा तिवारी "राधेगोपाल " ). Show all posts
Sunday, 9 September 2018
बेटी( राधा तिवारी "राधेगोपाल " ),
Subscribe to:
Posts (Atom)
