Showing posts with label बगिया के फूलों से. Show all posts
Showing posts with label बगिया के फूलों से. Show all posts

Tuesday, 19 February 2019

गीत , बगिया के फूलों से "( राधा तिवारी "राधेगोपाल " )

Image result for pulbama me atanki hamla
किया सिंगार धरती ने मेरी बगिया के फूलों से।
 लिखुगी नाम अब तेरा मेरी बगिया के फूलों से।।

 चढ़ाया फूल है मैंने सदा भगवान के दर पर।
 नहीं रोशन हुई ज्योति मेरी बगिया के फूलों से।।

 बनाकर फूल की माला शहीदो पर चढाऊंगी ।
सजेगी अर्थीयां उनकी मेरी बगिया के फूलों से।।

 हमारी राह से कांटे हटाकर फूल ही बोये।
 सजाऊंगी मैं राहों को मेरी बगिया के फूलों से।।

 सुमन श्रद्धा के दे दूंगी वतन के इन शहीदों को।
 सभी सम्मान पाएंगे मेरी बगिया के फूलों से।।