Showing posts with label जवानों की शहादत "( राधा तिवारी "राधेगोपाल " ). Show all posts
Showing posts with label जवानों की शहादत "( राधा तिवारी "राधेगोपाल " ). Show all posts

Monday, 18 February 2019

जवानों की शहादत "( राधा तिवारी "राधेगोपाल " )


Image result for pulbama me atanki hamla
 भिगोकर खून से वर्दी कहानी लिख गए हैं वो।
 नहीं देखी किसी ने जो जवानी लिख गए हैं वो।।

 फ़हरा कर तिरंगे को सदा वो मुस्कुराते थे।
 वतन को दे रहे खुशियां रवानी लिख गए हैं वो।।
नहीं देखी किसी ने जो जवानी लिख गए हैं वो।।

 सरहद पर दिया उनने दिवस और रात में पहरा ।
गर्मी शीत की रातें सुहानी लिख गए हैं वो।।
नही देखी किसी ने जो जवानी लिख गए हैं वो।।

 दुखी होता है मन सबका जवानों की शहादत से ।
मगर फिर भी शहादत को रुहानी लिख गए हैं वो।।
नही देखी किसीने जो जवानी लिख गए हैं वो।।


करेंगे गर्व इन पर हम हमेशा ही जमाने में।
वतन की रेत पर अपनी निशानी लिख गए हैं वो।।
नही देखी किसीने जो जवानी लिख गए हैं वो।।

 कहे राधा जमाने में नहीं कोई शहीदों सा।
 वतन के नाम अपनी नौजवानी लिख गए हैं वो ।।
नही देखी किसीने जो जवानी लिख गए हैं वो।

भिगो कर खून से वर्दी कहानी लिख गए हैं वो।।