Showing posts with label घनाक्षरी. Show all posts
Showing posts with label घनाक्षरी. Show all posts

Saturday, 13 November 2021

राधा तिवारी राधेगोपाल , घनाक्षरी , "रोटी दिलवाइए"

 



रोटी दिलवाइए
 कोरोना का रोग भारी 
आई कैसी महामारी
घर में ही रहने को
आप समझाइए

घर में ही रहते हैं
भूख प्यास रहते हैं
निर्धन को भी आप
रोटी दिलवाइए

चौपाट है काम धाम
बंद है सारे आयाम
जलती है पेट में जो
 अगन बुझाईए

चले रोग कैसा चाल
सारा जग है निढाल
घर में ही रहकर
जिंदगी बचाइए

दुश्मन चले चाल
जीना तो हुआ मुहाल
मजबूरी का न आप
फायदा उठाइए

*राधा तिवारी"राधेगोपाल"*
*खटीमा*
*उधम सिंह नगर*
*उत्तराखंड*
-