भगवत गीता ने दिया, जन्म-मृत्यु का ज्ञान।
उत्तम करनी कर चलो, फल
देंगे भगवान।।
गीता पढ़ना ध्यान से, रोज
सुबह औ शाम।
कर्म अगर निष्काम हों, बन जायें सब
काम।।
श्लोक सात सौ निहित हैं, अट्ठारह
अध्याय।
भक्ति भाव से कीजिए, तुम इनका स्वाध्याय ।।
भरा हुआ जिसमें सदा, ज्ञान
रुप भंडार।
इसका वाचन नित करो, होंगे
भव से पार।।
गीता का गायन करो, छोड़ शास्त्र विस्तार।
गीता की महिमा सदा, जग में अपरंपार।।
धन-दौलत मद मोह से, रहना
सदा विरक्त।
माया के अभिमान में, मत रहना
अनुरक्त।।
दिया पार्थ को कृष्म ने, गीता का
उपदेश।
ज्ञान भक्ति के योग से, मिट जातो हैं क्लेश।।
|
Thursday 22 March 2018
दोहे "फल देंगे भगवान" (राधा तिवारी)
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment