Showing posts with label मेरी बिटिया. Show all posts
Showing posts with label मेरी बिटिया. Show all posts

Friday, 4 May 2018

जन्मदिन "मेरी बिटिया" राधा तिवारी 'राधेगोपाल'

आप सभी के शुभाशीष की आकांक्षिणी
मेरी बेटी स्वाति का आज जन्मदिन है।
पूरे परिवार की यह कामना है कि
वह हँसी और खुशी के साथ
जीवन पथ पर अग्रसर रहे।


पाकर तुझको धन्य हो गई मेरी बिटिया प्यारी।
सारा जग प्यारा लगता है,पर तू है जग से न्यारी।।

बचपन में मेरी बाहों नेझूला बनकर तुझे झुलाया।
सारे जग की खुशियों आई , गोदी में जब तुझको पाया।।

तूने नन्ही सी कलिका बनकर ,मेरे जीवन को महकाया।
रंग बिरंगे फूलों जैसीबनकर तूने मुझे रिझाया।।

यही कामना करती हूँ मैंतेरा वर हो राजकुमार।
पसरी हो सारी खुशियांऔर मिले वहाँ पर सबका प्यार।।

तू है प्यारी शान चमन की,  पूरे घर का है आधार।
इसीलिए तो सब करते हैं तुझको बिटिया प्यार-दुलार।।